20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
HomeएंटरटेनमेंटNatasa Stankovic Post: तलाक के बाद बेटे के साथ हार्दिक पांड्या के...

Natasa Stankovic Post: तलाक के बाद बेटे के साथ हार्दिक पांड्या के घर पहुंचीं नताशा, परिवार संग तस्वीरें हुईं वायरल

Natasa Stankovic Post: इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसी तस्वीरें शेयर की, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. तस्वीरों में नताशा अपने एक्स-हसबैंड हार्दिक के परिवार के साथ नजर आ रही हैं. तलाक के बाद नताशा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खास बन गया है. अलग होने के बावजूद दोनों परिवारों के बीच इतना अपनापन देखकर फैंस भी हैरान है.

हार्दिक के परिवार संग दिखी नताशा 

पहली तस्वीर में नताशा अपने बेटे अगस्त्य, हार्दिक की मां नलिनी पांड्या और परिवार के बाकी सदस्य दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ नताशा ने कैप्शन में लिखा, ‘बड़ौदा केम छो?’ इसके अलावा दूसरी तस्वीर में नताशा घर के अंदर पूरे परिवार के साथ सेल्फी लेते दिखी. तलाक के बाद नताशा ने रेयर ही हार्दिक के परिवार के साथ कुछ शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस बहुत खुश हो रहे है और प्यार बरसा रहे है.

तलाक के बाद बेटे संग हार्दिक पांड्या के घर पहुंचीं नताशा, परिवार संग वायरल हुई तस्वीरें

वहीं दूसरी ओर, हार्दिक की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में बनी हुई है. इन दिनों वो मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. दोनों को कई बार साथ देखा गया है और माहिका अक्सर मैच के दौरान हार्दिक को सपोर्ट करती नजर आती हैं. इसके अलावा, कुछ खास मौकों पर उन्हें हार्दिक और उनके बेटे अगत्स्य के साथ भी देखा गया है.

नताशा और हार्दिक का रिश्ता 

अगर उनके रिश्ते की बात करें, तो हार्दिक और नताशा ने जनवरी 2020 में सगाई की और उसी साल लॉकडाउन में शादी भी कर ली थी. 2020 में ही बेटे अगत्स्य का भी जन्म हुआ, जिससे उनका रिश्ता और भी खास बन गया. साल 2023 में उन्होंने दोबारा बड़े ही धूमधाम से शादी की. हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. लंबे समय तक चल रही अटकलों के बाद जुलाई 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. लेकिन इसके बाद भी दोनों अपने बेटे की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और एक-दूसरे के परिवार के लिए सम्मान बनाए हुए हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
73 %
2.1kmh
20 %
Wed
28 °
Thu
30 °
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular