39 C
New Delhi
Wednesday, June 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh Transfer News: जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, शंकर ठाकुर बने प्रमुख...

Chhattisgarh Transfer News: जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, शंकर ठाकुर बने प्रमुख अभियंता, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस संबंध में जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में प्रमुख अभियंता से लेकर कई मुख्य अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, शंकर ठाकुर (मुख्य अभियंता, सिविल) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही 6 मुख्य अभियंताओं की नई पदस्थापना की गई है।

इन मुख्य अभियंताओं को मिली नई पोस्टिंग

मक्सी कुजूर को मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, रायपुर बनाया गया है।
शंकर राव सोने को मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। जितेन्द्र कुमार नेताम को मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर पदस्थ किया गया है। अलेक्जेंडर ग्राहम को मुख्य अभियंता, गोदावरी कछार, जगदलपुर बनाया गया है। अनिल कुमार खलको को मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार, अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतीश कुमार टीकम को मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार, रायपुर पदस्थ किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
39 ° C
39 °
39 °
18 %
2.5kmh
5 %
Wed
39 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
40 °
Sun
43 °

Most Popular