36.8 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
HomeएंटरटेनमेंटMonalisa News: वायरल गर्ल मोनालिसा प्यार में हुई गिरफ्तार, परिवार के विरोध...

Monalisa News: वायरल गर्ल मोनालिसा प्यार में हुई गिरफ्तार, परिवार के विरोध के बाद बॉयफ्रेंड संग पहुंची थाने, फिर मंदिर में रचाई शादी

Monalisa News: कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई इंदौर की मोनी भोसले उर्फ मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर जारी हुआ था और अब वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मोनालिसा अब प्यार में गिरफ्तार हो चुकी हैं, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन में शरण ली। हीरोइन बन चुकीं मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान खान के साथ थंपापुर पुलिस स्टेशन पहुंचीं, जहां उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और फिर मंदिर में जाकर शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने अपने परिवारों द्वारा उनके रिश्ते का विरोध करने के बाद एक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में केरल में शरण मांगी थी, जो डेढ़ साल पहले फेसबुक पर शुरू हुआ था।

रिश्ते के खिलाफ परिवार

मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा ने बताया कि उनके पिता उनके और फरमान खान के रिश्ते के खिलाफ हैं, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता उन्हें किसी और से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे, लेकिन वह फरमान के साथ रहना चाहती हैं। अभिनेत्री अपने प्रेमी के साथ उस समय स्टेशन पहुंची जब वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। मोनालिसा की शिकायत के बाद उनके पिता जय सिंह भोसले को थंपानूर पुलिस स्टेशन बुलाया गया और फिर दोनों की शादी करा दी गई।

मंदिर में रचाई शादी

पुलिस ने परिवार को बताया कि, क्योंकि मोनालिसा 18 साल की है, इसलिए उसे यह तय करने का कानूनी अधिकार है कि वह किसके साथ रहना चाहती है। इसके बाद मोनालिसा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसमें फरमान उनकी मांग में सिंदूर भरते और मंगलसूत्र पहनाते नजर आए। मोनालिसा ने बुधवार को मंदिर में अपने प्रेमी से शादी कर ली। इस दौरान वह लाल रंग की साड़ी में नजर आईं और दुल्हे ने शर्ट और मुंडु पहनी थी।

महाकुंभ में माला बेचते-बेचते हुईं फेमस

मोनालिसा महाकुंभ मेला 2025 के दौरान सुर्खियों में आई थीं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान मोनालिसा ने सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। बाद में यह खबर आई कि मोनालिसा, सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाएंगी। फिल्मों के साथ-साथ वह मॉडलिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। बॉबी चेम्मनूर ज्वेलरी की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर मोनालिसा का केरल में आगमन भी सुर्खियों में रहा था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
36.8 ° C
36.8 °
36.8 °
6 %
3.4kmh
77 %
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
35 °

Most Popular