26 C
New Delhi
Wednesday, October 7, 2026
Homeएंटरटेनमेंटइस साल सिनेमाघरों में गूंजेगा शाहरुख का नाम, बैक-टू-बैक रिलीज होंगी ये...

इस साल सिनेमाघरों में गूंजेगा शाहरुख का नाम, बैक-टू-बैक रिलीज होंगी ये 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में, देखिए लिस्ट

Shah Rukh Khan Upcoming Movies: शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अब किंग खान एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं. साल 2026 में उनकी दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी, जो फैंस का लंबा इंतजार खत्म करेंगी. इतना ही नहीं 2027 में भी शाहरुख खान की दो और फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी. ऐसे में आइए जानते हैं उनकी आने वाली इन खास फिल्मों के बारे में.

‘जेलर 2’

रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल ‘जेलर 2’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं. चर्चा है कि इस एक्शन फिल्म में शाहरुख खान एक पुलिस अफसर के तौर पर कैमियो करते नजर आएंगे. यह फिल्म 12 जून या 12 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है, हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल तारीख की घोषणा होना बाकी है.

‘किंग’

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, जिससे वह तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद मुख्य भूमिका में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे कई बड़े स्टार शामिल हैं और इसे 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है.

‘पठान 2’

शाहरुख खान साल 2026 में अपनी दो फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने के बाद 2027 में भी बड़े पर्दे पर अपनी बादशाहत कायम रखेंगे. खबरों की मानें तो वे अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ के सीक्वल ‘पठान 2’ में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ही करेंगे. हालांकि यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन इसकी सटीक रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है.

‘टाइगर वर्सेस पठान’

शाहरुख खान और सलमान खान को स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं. इसी को देखते हुए यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ की योजना बनाई गई है, जिसमें शाहरुख अपने ‘पठान’ और सलमान अपने ‘टाइगर’ वाले अवतार में आमने-सामने होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस धमाकेदार एक्शन फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद को दी गई है. हालांकि, हालिया खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि भारी बजट और कुछ बदलावों के कारण फिलहाल इस फिल्म के काम को रोक दिया गया है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
86 %
2.9kmh
0 %
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
37 °
Sat
36 °
Sun
33 °

Most Popular