24.7 C
New Delhi
Wednesday, November 4, 2026
HomeएंटरटेनमेंटJacqueline Fernandez:  जैकलीन फर्नांडीज का खुलासा वो 'मुझे जेल से धमकी दे...

Jacqueline Fernandez:  जैकलीन फर्नांडीज का खुलासा वो ‘मुझे जेल से धमकी दे रहा है’

Jacqueline Fernandez: 'मुझे जेल से धमकी दे रहा है', बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की शिकायत दर्ज कराई है साथ ही जैकलीन ने सुरेश पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

Jacqueline Fernandez जैकलीन फर्नींडीज ने महाठग सुकेशचंद्र शेखर के खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से मदद की गुहार लगाई है । जैकलीन फर्नांडिस को एक बार फिर से सुकेश चंद्रशेखर की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

जैकलीन ने दिल्ली के पुलिश कमिश्नर को एक ईमेल भेजा है और ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ शिकायत की है । एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्हें जेल के अंदर से बैठे- बैठे सुकेश धमकी दे रहा है । उनको मानसिक रूप से परेशान कर रहा है ।

जैकलीन ने पुलिस से इस मामले में जांच करने की मांग की है और FIR दर्ज कराने की भी अपील की है । सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप भी लगाया है । एक्ट्रेस का दावा है कि जेल में रहने के बावजूद सुकेश उन्हें लगातार धमकी दे रहा है ।

बता दें कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश मंडोली जेल में बंद हैं । वह लगातर एक्ट्रेस को लेटर लिखकर अपनी भावनाएं बयां करते रहते हैं । यही वजह है कि अब जैकलीन ने सुरेश से परेशान होकर दिल्ली पुलिस से शिकायत की है । यहाँ तक कि एक्ट्रेस ने पुलिस कमिश्नर से उनकी सुरक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है । एक्ट्रेस ने कहा कि वह भी एक जिम्मेदार नागरिक हैं, लेकिन वह अभी ऐसे मामले में उलझी हुई हैं, जिससे उनके फ्यूचर पर बुरा असर पड़ेगा ।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पिछले काफी समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं हैं । ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज भी कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं ।

हालांकि जैकलीन ने सुकेश से किसी भी तरह के संबंध होने से साफ इनकार किया है, बावजूद इसके सुकेश द्वारा कई मौकों पर जेल से जैकलीन के नाम लव लेटर भेजे गए हैं और ये सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।

एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें सुकेश जेल के अंदर से बैठकर परेशान कर रहा है । मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और लगातार धमकी भी दे रहा है । वह नहीं जानती कि जेल के अंदर से उसे ऐसे कम्यूनिकेट करने का मौका कैसे मिल रहा है । पुलिस को इस मामले में गंभीरता से एक्शन लेना चाहिए । शिकायत में एक्ट्रेस ने उन न्यूज पेपर की तीन कटिंग भी अटैच की हैं, जो दिसंबर, 2023 में पब्लिश हुए थे ।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
53 %
2.1kmh
0 %
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °

Most Popular