39.4 C
New Delhi
Wednesday, July 1, 2026
HomeएंटरटेनमेंटIs Raghav Juyal Dating Niharika NM: क्या राघव जुयाल को मिला नया...

Is Raghav Juyal Dating Niharika NM: क्या राघव जुयाल को मिला नया प्यार? निहारिका संग वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चा

Is Raghav Juyal Dating Niharika NM: राघव जुयाल ने 29 जून की दोपहर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करके फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। इन तस्वीरों में राघव जुयाल निहारिका एनएम के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटोज देखते हुए कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई ने निहारिका के बार में जानने की इच्छा जाहिर की तो कई इन तस्वीरों पर प्यार लुटाते दिखे। कई सेलिब्रिटीज ने भी राघव जुयाल और निहारिका एनएम की तस्वीरों पर कमेंट किया है, जिनमें शहनाज गिल और आदर्श गौरव भी शामिल हैं। फोटोज शेयर करते हुए राघव ने कैप्शन कुछ नहीं लिखा है, सिर्फ एक हार्ट इमोजी और स्टारस्ट्रक इमोजी बनाई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। हर कोई ये जानने को बेताब है कि निहारिका एनएम कौन हैं और इस तरह अचानक राघव ने उनके साथ तस्वीर क्यों शेयर की है।

कौन हैं निहारिका एनएम?

राघव जुयाल की ही तरह निहारिका एनएम भी मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। वह एक एक्ट्रेस और यूट्यूबर हैं। इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाली निहारिका ने खुद को एक इंफ्लूएंसर के तौर पर स्टेबलिश किया है। वह सोशल मीडिया पर फिल्मों पर और फनी वीडियोज बनाती हैं और प्रियंका चोपड़ा से लेकर रणबीर कपूर, महेश बाबू और आमिर खान सहित कई सेलेब्स के साथ काम कर चुकी हैं। यही नहीं, वह कई हॉलीवुड सेलेब्स का इंटरव्यू भी कर चुकी हैं, जिनमें टॉम क्रूज जैसे लीजेंड भी शामिल हैं। निहारिका साउथ सिनेमा में डेब्यू भी कर चुकी हैं। ‘मित्र मंडली’ में वह लीड रोल में थीं और जल्दी ही राघव जुयाल के साथ ‘भाई तेरा स्टार है’ में नजर आएंगी।

राघव जुयाल और निहारिका NM की तस्वीरों पर सेलेब्स के रिएक्शन

शेयर की गई फोटोज में निहारिका लाल रंग की स्वेटशर्ट पहने राघव के साथ मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। फोटोज पर कमेंट करते हुए यूट्यूबर आशीष चंचलानी से लेकर शहनाज गिल, आदर्श गौरव तक ने प्रतिक्रिया दी है। किसी ने हार्ट इमोजी तो किसी ने बुरी नजर वाले इमोजी के जरिए प्यार लुटाया। शहनाज गिल ने भी ‘बेस्ट’ लिखकर और साथ में बुरी नजर से बचाने वाले और लाल दिल वाले इमोजी के साथ जवाब दिया। आदर्श गौरव ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया। वहीं फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिलहाल न तो निहारिका ने इन सवालों के जवाब दिए हैं और न ही राघव जुयाल ने।

शहनाज गिल से जुड़ चुका है राघव जुयाल का नाम

बता दें, एक समय पर राघव जुयाल का नाम शहनाज गिल के साथ भी जुड़ चुका है। के साथ एक पुराने इंटरव्यू में राघव जुयाल ने शहनाज गिल के साथ अपनी डेटिंग अफवाहों को गलत बताया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या इन अटकलों में कोई सच्चाई है, तो उन्होंने जवाब दिया था, ‘नहीं, इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। आप किसी फिल्म की शूटिंग में लगभग तीन से चार महीने बिताते हैं, तो दोस्ती-यारी हो ही जाती है।’

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
39.4 ° C
39.4 °
39.4 °
33 %
3.3kmh
73 %
Wed
37 °
Thu
38 °
Fri
41 °
Sat
43 °
Sun
41 °

Most Popular