24.8 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
Homeएंटरटेनमेंटबिग बॉस 19: गौरव खन्ना ने रचा इतिहास, फरहाना भट्ट को हराकर...

बिग बॉस 19: गौरव खन्ना ने रचा इतिहास, फरहाना भट्ट को हराकर बने विनर

Bigg Boss 19 Winner: रंगीन रोशनी, तालियों की गड़गड़ाहट और लाखों दर्शकों की चीखों के बीच रविवार देर रात कलर्स चैनल पर ‘बिग बॉस 19’ का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआ। 105 दिन के हाई-वोल्टेज ड्रामा, दोस्ती-दुश्मनी, धोखे और रणनीति के बाद आखिरकार विजेता का नाम घोषणा हुआ – गौरव खन्ना!

Bigg Boss 19 Winner: ट्रॉफी गौरव के नाम – फिनाले नाइट की चमक

हॉस्ट सलमान खान ने जब गौरव खन्ना का नाम लिया तो पूरा ऑडियंस स्टैंडिंग ओवेशन देने लगा। रनर-अप रहीं फरहाना भट को हराकर गौरव ने शानदार तरीके से ट्रॉफी, चमचमाती कार और 50 लाख रुपये का नकद इनाम अपने नाम किया। फिनाले में टॉप-5 में राजा चौधरी, निया शर्मा, शीतल तिवाला और एलिस कौशिक भी पहुंचे थे, लेकिन आखिरी जंग सिर्फ गौरव और फरहाना के बीच रही। जनता के सबसे ज्यादा वोट गौरव के पक्ष में पड़े।

Bigg Boss 19 Winner: कानपुर का लड़का जो बना ‘साइलेंट किलर’

कानपुर के सिविल लाइंस में 11 दिसंबर 1981 को जन्मे गौरव खन्ना ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वो बिग बॉस की ट्रॉफी उठाएंगे। एमबीए की डिग्री लेने के बाद उन्होंने आईटी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी की, लेकिन दिल हमेशा कैमरे के सामने धड़कता था। साल 2005 में टीवी सीरियल ‘भाभी’ से डेब्यू करने के बाद गौरव ने ‘कुमकुम’, ‘जीवनसाथी’, ‘सीआईडी’ और ‘चंद्रकांता’ जैसे कई शो किए। लेकिन असली पहचान मिली 2021 में ‘अनुपमा’ के अनुज कपाड़िया बनकर। इस किरदार ने उन्हें घर-घर का चहेता बना दिया और इंडियन टेली अवॉर्ड भी दिलाया।

Bigg Boss 19 Winner: शांत लेकिन खतरनाक – यही थी गौरव की रणनीति

बिग बॉस में अक्सर लोग सोचते हैं कि जो जितना चिल्लाएगा, जितना लड़ाई-झगड़ा करेगा, वही जीतेगा। लेकिन गौरव खन्ना ने इस मिथक को तोड़ दिया। वो पूरे सीजन में ‘साइलेंट बट डेडली’ मोड में रहे। ना अनाप-शनाप चीखे, ना बेकार की लड़ाइयां लड़ीं। हर टास्क में शांत दिमाग से रणनीति बनाई और जीत हासिल की। घरवालों ने उन्हें ‘मास्टरमाइंड’, ‘गेम चेंजर’ और ‘चालाक लोमड़ी’ तक कहा, लेकिन गौरव मुस्कुराते रहे।

Bigg Boss 19 Winner: चुप रहकर भी सबसे आगे

वो कई बार विवादों से दूर रहे, लेकिन जब जरूरत पड़ी तो दोस्तों के लिए खुलकर सामने आए। चाहे राजा चौधरी को बचाना हो या निया शर्मा को सपोर्ट करना – गौरव ने हर बार सिचुएशन को समझदारी से हैंडल किया। फिनाले वीक में जब फरहाना भट्ट ने उन पर ‘फेक’ होने का आरोप लगाया तो भी गौरव ने सिर्फ एक लाइन कही – “जनता सब देख रही है।” और बस मुस्कुरा दिए। यही संयम उन्हें विनर बनाया।

सलमान खान ने की तारीफ: ‘तुमने साबित कर दिया कि शांति भी जीत सकती है’

ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने खुद गौरव की तारीफ करते हुए कहा, “इस सीजन ने साबित कर दिया कि बिग बॉस में चीखने-चिल्लाने की नहीं, दिमाग और दिल से खेलने की जरूरत है। गौरव, तुमने कमाल कर दिया!” सलमान ने गौरव को गले लगाकर बधाई दी और कहा कि वो इंडस्ट्री के लिए रोल मॉडल हैं।

घर से बाहर आते ही भावुक हुए गौरव

ट्रॉफी हाथ में लेकर गौरव भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “यह जीत मेरे परिवार, मेरे फैंस और मेरे शहर कानपुर की है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक साधारण लड़का बिग बॉस जीतेगा। यह सपना सच हो गया।” पत्नी अक्षरा खन्ना स्टेज पर आईं और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।
बिग बॉस 19 न सिर्फ रेटिंग में टॉप पर रहा बल्कि इसने एक नया पैमाना भी गढ़ा – शांति, संयम और सच्चाई से भी ट्रॉफी जीती जा सकती है। गौरव खन्ना अब नये ‘बिग बॉस किंग’ हैं!

यह भी पढ़ें:-

अभिनेता धर्मेंद्र का निधन: हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ ने 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
78 %
2.5kmh
49 %
Thu
25 °
Fri
30 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
35 °

Most Popular