22.6 C
New Delhi
Friday, February 27, 2026
HomeएंटरटेनमेंटArijit Singh : अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट को लेकर दिए गहरे संकेत,...

Arijit Singh : अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट को लेकर दिए गहरे संकेत, कहा- ‘कौन जानता है आगे क्या होगा’

Arijit Singh : सिंगर अरिजीत सिंह ने इस साल जनवरी में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की, जिससे फैंस निराश हो गए। अब नए असाइनमेंट से दूर होने के बाद सिंगर ने एक इमोशनल नोट लिखा है जिसमें उन्होंने अपने सुनने वालों को उनकी मेहरबानी के लिए धन्यवाद दिया है और बताया है कि उनके अधूरे गाने पूरे साल जारी होते रहेंगे, इस घोषणा से फैंस बहुत खुश हैं। अरिजीत सिंह के संन्यास की खबरों ने हाल ही में उनके करोड़ों प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया था, लेकिन अब सिंगर ने खुद सामने आकर इन अटकलों पर स्थिति साफ कर दी है। इससे साफ है कि वो अपने प्रोजेक्ट्स तो पूरे करेंगे, लेकिन फिर आगे के लिए उनकी लाइफ में कई नए प्लान हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बातों ही बातों में एक और गहरा संकेत दिया है। भविष्य की चीजें फिलहाल अभी भी सिंगर ने साफ नहीं की हैं।

सिंगर ने दिए संकेत

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को विराम देते हुए अरिजीत सिंह ने अपने प्रशंसकों के लिए एक खास संदेश साझा किया। उन्होंने कन्फर्म किया कि वह पारंपरिक तरीके से रिटायर नहीं हो रहे हैं, बल्कि फिलहाल नए प्रोजेक्ट्स से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘पेंडिंग गानों की लिस्ट छोटी नहीं है। मुझे बहुत सारे गाने पूरे करने हैं और वे रिलीज होते रहेंगे, शायद इस पूरे साल और अगले साल भी।’ उन्होंने अपने संदेश के अंत में रहस्यमयी अंदाज में जोड़ा, ‘कौन जानता है आगे क्या होगा!’, जो संकेत देता है कि संगीत से उनका नाता पूरी तरह नहीं टूटा है। बता दें, जिस एक्स हैंडल से अरिजीत ने पोस्ट किया है, वो पहले प्राइवेट था। इस संदेश के लिए ही उन्होंने अपना प्राइवेट अकाउंट पब्लिक किया है। इसका सीधा मतलब है कि वो चाहते हैं कि उनका संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।

फैंस से भावुक अपील और शुक्रिया

अरिजीत ने अपने सुनने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने कहा, ‘यह मैसेज सिर्फ मेरे श्रोताओं के लिए है। अगर आप मेरे श्रोता नहीं हैं तो प्लीज इसे न पढ़ें और स्वाइप करें, यह एक छोटी सी रिक्वेस्ट है। हेलो प्यारे लोगों! मैं बस आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आपसे प्यार करता हूं। इस बेरहम दुनिया में आपकी मेहरबानी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हालांकि मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन पेंडिंग गानों की लिस्ट कम नहीं है, आप जानते हैं। मुझे बहुत सारे गाने पूरे करने होंगे। लोगों को समझाने में मत पड़ो, कितनी बार करोगे? बहुत सारे अधूरे गाने हैं, वे पूरे होने तक रिलीज होते रहेंगे। शायद इस पूरे साल। शायद यह अगले साल भी आ जाए। शांत रहें। इस प्लैटफॉर्म से बाहर निकलने की कोशिश करें। अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन हटाएं, 5g छोड़ें, प्यार करें, मेडिटेट करें। जय देवी!’

प्लेबैक सिंगिंग को कहा ‘अलविदा’

रिटायरमेंट की इन खबरों की शुरुआत 27 जनवरी को हुई, जब अरिजीत ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि वह अब नए प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे। अपने प्राइवेट X और इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने जानकारी दी थी कि वह बतौर प्लेबैक वोकलिस्ट अपनी पारी को ‘बंद’ कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक ‘शानदार सफर’ बताते हुए अपने सुनने वालों को इतने वर्षों के प्यार के लिए धन्यवाद दिया था। पिछले दस वर्षों में अरिजीत सिंह भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रभावशाली आवाज बनकर उभरे हैं। अपनी रूहानी आवाज के जरिए उन्होंने रोमांटिक गानों से लेकर हाई-एनर्जी पार्टी नंबर्स तक, हर जॉनर में अपनी खास पहचान बनाई है। हालांकि उन्होंने नए फिल्मी गानों से ब्रेक लिया है, लेकिन उनके पहले से रिकॉर्ड किए गए गाने अगले दो सालों तक फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.6 ° C
22.6 °
22.6 °
21 %
2.2kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
34 °

Most Popular