22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
Homeएंटरटेनमेंटहिना खान ने ‘इलुमिनेट 3.0’ में शेयर किया कैंसर से जुड़े अपने...

हिना खान ने ‘इलुमिनेट 3.0’ में शेयर किया कैंसर से जुड़े अपने अनुभव, लोगों को दी पॉजिटिव सोच की सीख

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अकसर लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बिमारी को लेकर जागरूक करती रहती हैं. हाल ही में वो सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल द्वारा आयोजित ऑन्कोलॉजी लीडरशिप टाउनहॉल ‘इलुमिनेट 3.0’ में पहुंचीं थीं. जहां एक्ट्रेस ने लोगों को एक पॉजिटिव मैसेज देते हुए कैंसर जैसे गंभीर विषय पर बात किया और अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं.

कैंसर का मतलब जिंदगी खत्म नहीं – हिना

बता दें कि इस इवेंट में बात करते हुए हिना खान ने लोगों को समझाया कि कैंसर होने का मतलब सीधा मौत नहीं होता है. अगर सही समय पर स्क्रीनिंग और जांच हो जाए तो इस बीमारी से लड़ा जा सकता है. आज मेडिकल साइंस काफी आगे बढ़ चुका है और समय पर इलाज बहुत मायने रखता है. मेरी पूरी जर्नी के दौरान और आज भी मेरे पति रॉकी और पूरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया और उनका सपोर्ट ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है.

इवेंट में मंच से बात करते हुए हिना खान ने कहा, ‘मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मुझे यहां आने का मौका मिला है. डॉक्टरों की मदद से ही मैं आज यहां खड़ी हूं. मेरे परिवार के प्यार और मेरे पति रॉकी की हिम्मत की वजह से ही मैं आज ठीक हूं. शादी के बाद भी हमारे रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया है. वो आज भी पहले की तरह ही मेरी केयर करते हैं.’ हिना की ये बात सुनकर वहां मौजूद लोग काफी इमोशनल हो गए थे. मैं काफी समय से इस फेज से गुजर रही हूं और आज भी रिकवर करने की कोशिश कर रही हूं. लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने क्या किया लेकिन जरूरी नहीं कि जो मेरे लिए काम आया वो सबके लिए काम करे क्योंकि हर किसी की बॉडी अलग होती है. लोगों को आज में जीना चाहिए और हर हाल में खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए. क्योंकि किसी को नहीं पता कि जिंदगी कब क्या मोड़ ले ले. जो लोग आज हेल्दी हैं वो भी अचानक बड़ी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं इसलिए हर पल को खुलकर जीना चाहिए.

एक्ट्रेस हिना खान ने आगे कहा, ‘मैं वो सब कर रही हूं जो मेरा दिल चाहता है. मैंने अपने डॉक्टर से साफ कहा कि मुझे आइसलैंड जाना है बर्फ के पानी में बाथ लेना है और दुनिया की अलग-अलग जगहों पर घूमना है. आज मेरा जो मन करता है वही खाती हूं और जहां जाना होता है वहां चली जाती हूं. उन्होंने कभी खुद को मरीज की तरह फील नहीं किया और उनके डॉक्टर ने भी उन्हें ऐसा महसूस नहीं होने दिया है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
64 %
1.5kmh
20 %
Thu
36 °
Fri
34 °
Sat
31 °
Sun
33 °
Mon
34 °

Most Popular