29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeएंटरटेनमेंटशादी के एक महीने बाद ही भाग गईं मोनालिसा, खोजते-खोजते पति केरल...

शादी के एक महीने बाद ही भाग गईं मोनालिसा, खोजते-खोजते पति केरल से पहुंचा अजमेर, कहानी में आया फिल्मी ट्विस्ट

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में वायरल हुईं मोनालिसा भोंसले की कहानी में इन दिनों एक के बाद एक कई नाटकीय मोड़ आ रहे हैं। महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचते हुए अपनी नीली आंखों और सादगी से रातों-रात इंटरनेट सनसनी बनी मोनालिसा अब एक रहस्यमयी पहेली बन गई हैं। ताजा घटनाक्रम में खबर आई है कि मोनालिसा लापता हो गई हैं, जिसकी पुष्टि उनके पति फरमान खान ने की है। इस खबर ने न केवल उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है, बल्कि कानूनी और सामाजिक गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया है। कुछ दिनों पहले ही ये सामने आया था कि मोनालिसा बालिग नहीं हैं और उनकी बर्थ सर्टिफिकेट फर्जी है। अब इसके चंद दिन बाद ही वो गायब हो गई हैं। ये सिलसिलेवार घटनाएं शादी के एक महीने के भीतर ही हुई हैं।

फरमान खान कर रहे मोनालिसा की तलाश

मोनालिसा के लापता होने की जानकारी उनके पति फरमान खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। एक वीडियो संदेश जारी करते हुए फरमान ने बताया कि मोनालिसा अचानक कहीं चली गई हैं। उन्हें ढूंढने की कोशिश में फरमान फिलहाल राजस्थान में हैं। उन्होंने बताया कि वह अजमेर में उनकी तलाश कर चुके हैं और अब जोधपुर की ओर जा रहे हैं। फरमान ने आम जनता और अपने प्रशंसकों से अपील की है कि यदि किसी को भी मोनालिसा के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत उनसे संपर्क करें। ज्ञात हो कि मोनालिसा और फरमान ने बीते 11 मार्च को केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी और बाद में कोर्ट मैरिज की भी पुष्टि की थी।

नाबालिग होने का दावा और कानूनी पेच

मोनालिसा की जिंदगी में विवादों की शुरुआत तब हुई जब 9 अप्रैल को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने अपनी जांच रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा किया कि मोनालिसा अभी नाबालिग हैं। आयोग की इस रिपोर्ट ने मामले को पूरी तरह से पलट कर रख दिया। कानूनन नाबालिग से शादी करने के चलते महेश्वर थाने में फरमान खान के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एक तरफ जहां फरमान उन्हें अपनी पत्नी बताकर ढूंढ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कानून की नजर में यह एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आ गया है।

आरोपों और विवादों का सिलसिला

महाकुंभ से चर्चा में आने के बाद मोनालिसा को फिल्म इंडस्ट्री से भी ऑफर मिलने लगे थे। इसी दौरान उन्होंने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। हालांकि सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि मोनालिसा का ब्रेनवॉश किया गया है। वर्तमान में पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा, जिनका परिवार मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखता है, फिलहाल कहां हैं और किस स्थिति में हैं, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं ताकि इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाया जा सके।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
47 %
3.3kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular