28 C
New Delhi
Friday, November 27, 2026
Homeएंटरटेनमेंट‘या तो आवारापन खत्म होगा या मैं’… इमरान हाशमी की दमदार वापसी,...

‘या तो आवारापन खत्म होगा या मैं’… इमरान हाशमी की दमदार वापसी, Awarapan 2 की पहली झलक रिलीज; तय हुई रिलीज डेट

इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। लंबे वक्त से फैंस को इसकी पहली झलक का इंतजार था, अब आखिरकार ये खत्म हो गया है। साल 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म के इस सीक्वल ने पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली थीं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस उतावले नजर आए। इसके बाद फिल्म में दिशा पाटनी की एंट्री ने फैंस को और बेकरार किया। कई बीटीएस ने भी लोगों का ध्यान खींचा और अब इसका टीजर आते ही छा गया है, जिसमें इमरान हाशमी के साथ कई और सितारे भी नजर आ रहे हैं। टीजर रिलीज होते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के एक डायलॉग की हो रही है, जो इमरान हाशमी कहते है, ‘इस बार या तो आवारापन खत्म होगा या तो मैं।’

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

इस सीक्वल का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं। पहले पार्ट को मोहित सूरी ने निर्देशित किया था। फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगे। शबाना आजमी भी फिल्म का हिस्सा होने वाली हैं। सभी सितारों की झलक इस टीजर में देखने को मिल रही है। वहीं शबाना आजमी भी दमदार अंदाज में दिखेंगी।

टीजर में दिखी कहानी की झलक

सामने आए टीजर को देखकर जाहिर है कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां से पहले पार्ट में छूटी थी। टीजर की शुरुआत इमारन हाशमी की धंधली झलक के साथ शुरू होती है, जो आगे बढ़ती है और इमरान हाशमी खूबसूरत मंजर के बीच बाइक चलाते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में इमरान की आवाज है, ‘कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरों के लिखी जाती है।’ इसके बाद काला पठानी सूट पहने इमरान, आलिया हामिद की कब्र पर पहुंचते हैं और गुलाब चढ़ाते हैं। इसके बाद इमरान हाशमी की एक झलक बौद्ध लामा के बीच नजर आती है, जहां उनका इलाज होते दिखाया जाता है। फिर वो कहते हैं, ‘मौत भी अजीब है, उसने मुझे छुआ, लेकिन अपनाया नहीं।’  यहां से कहानी आगे बढ़कर विदेश में पहुंच रही जहां इमरान को रिंग फाइट करते देखा जा सकता है। ‘दर्द से रिश्ता है मेरा’ के साथ शबाना आजमी और  दिशा की एंट्री होती है। इमरान हाशमी के फाइटर लुक और धमाकेदार डायलॉग ‘इस बार या तो आवारापन खत्म होगा या तो मैं’के साथ ये टीजर खत्म होता है।

फिल्म की रिलीज डेट

विशेश फिल्म के बैनर तले बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट भी टीजर की झलक के साथ ही तय हो गई है। फिल्म को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने टीजर जारी करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, ’19 साल का इंतजार अब खत्म हुआ। शिवम की वापसी हो रही है। आप लोगों ने उसकी कहानी को जिदा रखा। अब, वह इसे आगे बढ़ाने के लिए लौट रहा है। टीजर आ गया है!सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को फिल्म रिलीज होगी। विशेष फिल्म्स और मुकेश भट्ट प्रस्तुत करते हैं विशेष भट्ट प्रोडक्शन आवारापन 2।’

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28 ° C
28 °
26.1 °
36 %
1.5kmh
0 %
Fri
27 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
27 °

Most Popular