30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
Homeएंटरटेनमेंट‘धुरंधर’ की सफलता के बाद बदल गए हैं रणवीर सिंह, जानिए को-स्टार...

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद बदल गए हैं रणवीर सिंह, जानिए को-स्टार ने ऐसा क्यों कहा

Manav Gohil On Ranveer Singh: फिल्म ‘धुरंधर’ के एक्टर मानव गोहिल ने रणवीर सिंह के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है. मानव ने बताया कि इस फिल्म की बड़ी कामयाबी और पिता बनने के बाद रणवीर के व्यक्तित्व में काफी बदलाव आया है. उनके अनुसार, रणवीर अब पहले से कहीं ज्यादा मैच्योर और सोच-समझकर फैसले लेने वाले इंसान बन गए हैं और यह गंभीरता उनके बर्ताव में साफ झलकती है.

‘धुरंधर की सक्सेस के बाद बदल गए रणवीर सिंह’

एक इंटरव्यू में मानव ने बताया कि ‘धुरंधर’ की सफलता और पिता बनने के बाद रणवीर सिंह काफी बदल गए हैं. उनके मुताबिक, रणवीर अब पहले से ज्यादा मैच्योर और गंभीर दिखते हैं. उनका पहनावा और बर्ताव अब काफी सलीके वाला और व्यवस्थित हो गया है, जिससे वे एक बिल्कुल नए और सुलझे हुए इंसान महसूस होते हैं.

‘कांतारा’ विवाद के बारे में क्या बोले मानव?

इंटरव्यू में जब होस्ट ने ‘कांतारा’ विवाद की बात की, तो मानव ने रणवीर सिंह का बचाव करते हुए कहा, रणवीर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक बड़े सुपरस्टार हैं. मुझे भरोसा है कि अब वह अपनी शोहरत को लेकर पहले से ज़्यादा ज़िम्मेदार हो गए हैं. उनके फैसलों में मदद करने के लिए उनके पास अनुभवी लोग हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण खुद भी बहुत समझदार हैं.

मानव गोहिल के बारे में

बता दें कि मानव गोहिल ने फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज’ में सुशांत बंसल का किरदार निभाया है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2001 में टीवी सीरियल ‘चूड़ियां’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी ज़िंदगी की’ और ‘सीआईडी’ जैसे कई फेमस टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है.

धुरंधर और धुरंधर 2 के बारे में

फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में आया था, जिसने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर बड़ी सफलता हासिल की. इसका दूसरा पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुआ, जिसने पहले ही दिन 145 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की. अब तक यह फिल्म भारत में 1040 करोड़ और पूरी दुनिया में 1650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
25 %
5.1kmh
0 %
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
38 °

Most Popular