29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeएंटरटेनमेंटअनुराग डोभाल बने पिता, पत्नी रितिका ने दी खुशखबरी, सोशल मीडिया पर...

अनुराग डोभाल बने पिता, पत्नी रितिका ने दी खुशखबरी, सोशल मीडिया पर दिखाई बच्चे की पहली झलक

यूट्यूबर और बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जो हाल ही में एक जानलेवा हादसे के बाद सुर्खियों में आए थे। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने खुशखबरी दी है। जी हां, अनुराग डोभाल उर्फ ​​यूके07 राइडर पिता बन गए हैं। अनुराग और उनकी पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च, 2029 को राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। ​​कपल ने सोशल मीडिया पर यह खबर आज शेयर करत हुए, बच्चे की झलक भी दिखाई है। अनुराग और रितिका ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

अनुराग डोभाल बने पापा

रितिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बच्चे के जन्म दी खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने बच्चे के पैर की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘राम नवमी के पावन और शुभ अवसर पर भगवान ने हमें अपना सबसे कीमती तोहफा दिया है।’ उन्होंने आखिर में लिखा, ‘27.03.2026’ और साथ में एक नजर बट्टू भी लगाया है। हालांकि, इस कपल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उनके घर बेटी आई है या बेटा। कुछ महीने पहले ही अनुराग ने यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

शादी बनी यूट्यूबर के लिए आफत

अनुराग डोभाल अपने परिवार के उलझे हुए झगड़े को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब अनुराग ने मई 2025 में अपनी गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से शादी की। एक वीडियो पोस्ट करते हुए, यूट्यूबर ने दावा किया था कि उनके परिवार ने उनकी शादी को मंजूरी नहीं दी थी, क्योंकि वे अलग-अलग जातियों से थे। उन्होंने कई पोस्ट और वीडियो में दावा किया कि उनके माता-पिता इस शादी के सख्त खिलाफ थे और आखिरकार शादी से कुछ दिन पहले ही उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया। बाद में अनुराग ने दावा किया कि शादी की रस्मों के दौरान उन्हें परिवार वालों की तरफ से अपमान महसूस हुआ और उन्हें शादी की कई जरूरी रस्में परिवार वालों के बिना ही पूरी करनी पड़ीं।

पिता बनने से पहले आत्महत्या करने की कोशिश

इस महीने की शुरुआत में एक इंस्टाग्राम लाइवस्ट्रीम के दौरान, यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपनी आखिरी ड्राइव की और अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर को क्रैश करके आत्महत्या करने की कोशिश की।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
47 %
3.3kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular