29.3 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
Homeएंटरटेनमेंटदूसरी लड़की संग पार्टी करते दिखे कबीर बहिया, वीडियो देख भड़के फैंस,...

दूसरी लड़की संग पार्टी करते दिखे कबीर बहिया, वीडियो देख भड़के फैंस, बोले- Kriti को पता है?

कृति सेनन लंबे समय से अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अक्सर बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ नजर आती रहती हैं, जिसके चलते दोनों का नाम जुड़ता रहा है। लेकिन, अब तक कृति या कबीर में से किसी ने इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है और इस बीच दोनों का रिलेशनशिप फिर चर्चा में है, जिसकी वजह एक रेडिट पोस्ट है। सोशल मीडिया पर कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह किसी दूसरी लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो के वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या कबीर और कृति सेनन की राहें अब जुदा हो चुकी हैं?

नुपुर की शादी में भी शामिल हुए थे कबीर

कृति सेनन और कबीर बहिया की नजदीकियां लंबे समय से चर्चा में हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन हो या बर्थडे, हर मौके पर दोनों साथ दिखाई देते हैं। यही नहीं, इस साल की शुरुआत में कृति की बहन और अभिनेत्री नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में भी कबीर नजर आए थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने कृति के साथ तस्वीरें भी साझा की थीं। इन तस्वीरों में वह कृति के साथ-साथ ही दिखाई दिए थे, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें और भी तेज हो गईं।

नई लड़की के साथ दिखे कबीर

सोशल मीडिया पर अब कबीर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह किसी और ही लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या कृति के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है? एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या कृति इसके बारे में जानती हैं?’ एक अन्य ने लिखा- ‘ऐसी अफवाहें उड़ती रहती हैं।’ एक ने लिखा- ‘इतनी जल्दी ब्रेकअप हो गया?’ ऐसे ही कमेंट करते हुए लोग हैरानी जाहिर कर रहे हैं। बता दें, कृति सेनन और कबीर बाहिया के बीच उम्र का भी काफी अंतर है। कृति का जन्म जहां 1990 में हुआ था तो वहीं कबीर का जन्म 1999 में हुआ था, जिसके अनुसार दोनों के बीच 9 साल का अंतर है।

कृति सेनन का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन इन दिनों ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपने एली के किरदार से दर्शकों को क्लीन बोल्ड कर दिया है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी कृति के साथ लीड रोल में हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन ही हुए हैं और अब तक इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 74 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular