24 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
Homeएंटरटेनमेंट‘किंग’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क पहुंचे अभिषेक, ऐश्वर्या संग वायरल...

‘किंग’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क पहुंचे अभिषेक, ऐश्वर्या संग वायरल हुई तस्वीर, कूल अंदाज में दिखीं मिसेज बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और चहेते कप्लस में से एक हैं और आए दिन दोनों किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अब दोनों एक फोटो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें दोनों साथ-साथ सेल्फी के लिए पोज करते देखे जा सकते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन को न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाते देखा गया। यहां दोनों ने अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं और अब उनकी ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर छाई हैं। तस्वीरों में दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं और मुस्कुराते हुए अपने फैन के साथ पोज दे रहे हैं।

साथ-साथ ऐश्वर्या-अभिषेक

अभिषेक बच्चन इन दिनों शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और सुहाना खान स्टारर ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन, लगता है अपनी फैमिली के साथ समय बिताने के लिए उन्होंने शूटिंग से ब्रेक ले लिया है और अब अपनी वाइफी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर को देखने के बाद एक सवाल है जो ऐश्वर्या-अभिषेक से उनके फैंस पूछ रहे हैं और वो ये कि आखिर उनकी लाडली आराध्या कहां हैं? दरअसल, ऐश्वर्या-अभिषेक जहां भी होते हैं उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ जरूर होती हैं। ऐसे में आराध्या के न दिखने पर फैंस खुद को सवाल करने से रोक नहीं पाए।

हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में साथ की थी शिरकत

पिछले दिनों अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने एक हाई-प्रोफाइल शादी में शिरकत की थी, जहां इनके साथ इनकी बेटी आराध्या भी मौजूद थीं। बिजनेसवुमन और सोशलाइट शालिनी पासी ने इस हाई प्रोफाइल शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या भी साथ-साथ दिखे थे। तस्वीरों में तीनों को साथ में हंसते-मुस्कुराते और एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय करते देखा गया। जिसके बाद दोनों के बीच खिटपिट की अफवाहों पर भी फुल स्टॉप लग गया। दरअसल, कुछ समय पहले तक ऐश्वर्या-अभिषेक के अलगाव की भी चर्चाएं जोरों पर थीं, लेकिन कपल ने जल्दी ही इन खबरों पर बिना कुछ कहे ही विराम लगा दिया।

अभिषेक-ऐश्वर्या का वर्क फ्रंट

अभिषेक बच्चन की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रितेश देशमुख स्टारर ‘राजा शिवाजी’ में देखा गया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में उन्होंने संभाजी शाहजी भोसले का किरदार निभाया था। वहीं अब अभिषेक, शाहरुख खान, सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगे। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो अभिनेत्री लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार ऐश्वर्या 2023 में मणिरत्नम की ‘पोन्नियन सेलवन ।।’ में नजर आई थीं और अब उनकी अपकमिंग फिल्मों की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
24 ° C
24 °
24 °
78 %
3.2kmh
81 %
Fri
28 °
Sat
30 °
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
34 °

Most Popular