25.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़Vedanta Power Plant accident update: 20 मजदूरों की मौत, मृतकों की सूची...

Vedanta Power Plant accident update: 20 मजदूरों की मौत, मृतकों की सूची जारी, 15 घायल अस्पताल में भर्ती

Vedanta Power Plant accident update: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। प्रशासन की ओर से जारी ताजा सूची के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों में 5 लोग छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, जबकि 15 मृतक अन्य राज्यों से हैं। हादसे में घायल 15 लोगों का छत्तीसगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 5 एयर एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इसके अलावा भविष्य में जरूरत पड़ने पर रेफर करने के लिए हैदराबाद के सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों से भी टाई-अप किया गया है। घटना के बाद जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कलेक्टर और एसपी ने बुधवार को भी बॉयलर ब्लास्ट के घटना स्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

मृतक के परिजन को 35-35 लाख और नौकरी देगी कंपनी

वेदांता प्रबंधन ने मृतक के परिजन को 35-35 लाख रुपए सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। PMO ने भी मुआवजे की घोषणा की है। PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान भी किया है।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत –

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
36 %
2.6kmh
0 %
Tue
26 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular