30 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़Special Train Update: गर्मी में रेल यात्रियों को राहत, वलसाड-खड़गपुर के बीच...

Special Train Update: गर्मी में रेल यात्रियों को राहत, वलसाड-खड़गपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के कई स्टेशनों को सीधा फायदा

Special Train Update: ग्रीष्मकालीन के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से वलसाड-खड़गपुर-वलसाड के मध्य 02-02 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 09043 वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन वलसाड से 15 और 22 अप्रैल 2026 (प्रत्येक बुधवार) को चलेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन खड़गपुर से 17 और 24 अप्रैल 2026 (प्रत्येक शुक्रवार) को चलेगी. इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है.

गाड़ी की समय सारिणी

गाड़ी संख्या 09043 वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन वलसाड से 15 और 22 अप्रैल 2026 (प्रत्येक बुधवार) को 12.50 बजे रवाना होगी तथा रास्ते के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 03.09 बजे, प्रस्थान 03.11 बजे, दुर्ग आगमन 05.03 बजे, प्रस्थान 05.08 बजे, रायपुर आगमन 05.43 बजे, प्रस्थान 05.48 बजे, बिलासपुर आगमन 07.55 बजे, प्रस्थान 08.10 बजे, होते हुये 21.00 बजे खड़गपुर स्टेशन पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन खड़गपुर से दिनाँक 17 एवं 24 अप्रैल 2026 (प्रत्येक शुक्रवार) को 05.00 बजे रवाना होगी तथा रास्ते के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये बिलासपुर आगमन 15.25 बजे, प्रस्थान 15.35 बजे, रायपुर आगमन 17.25 बजे, प्रस्थान 17.30 बजे, दुर्ग आगमन 18.25 बजे, प्रस्थान 18.30 बजे, गोंदिया आगमन 20.35 बजे, प्रस्थान 20.37 बजे, होते हुये दूसरे दिन 15.30 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी.

कोच संरचना

इस स्पेशल ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 01 पावर कार, 02 जनरल, 02 स्लीपर, 14 एसी-III कोच सहित कुल 20 एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव

रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में भेस्तान, नंदूरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर तथा टाटानगर स्टेशनों पर रुकेगी. यात्रियों से आग्रह किया गया है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30 ° C
30 °
29.1 °
79 %
0kmh
99 %
Thu
30 °
Fri
29 °
Sat
26 °
Sun
33 °
Mon
38 °

Most Popular