24 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़Raipur Ganesh Jhanki 2026: रायपुर में बदली गणेश झांकियों की तारीख, रविवार...

Raipur Ganesh Jhanki 2026: रायपुर में बदली गणेश झांकियों की तारीख, रविवार की जगह अब इस दिन होगा प्रतिमाओं का विसर्जन

Raipur Ganesh Jhanki 2026: राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है, वहीं पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

इसी बीच गणपति विसर्जन और ऐतिहासिक गणेश झांकियों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राजधानी रायपुर में गणेश झांकी के आयोजन की तारीख बदल दी गई है। पहले आयोजन समितियों और पुलिस के बीच हुई बैठक में झांकी के लिए रविवार 27 सितंबर की तारीख तय की गई थी। हालांकि, लगातार बारिश को देखते हुए अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

अब रायपुर में गणेश झांकी 28 सितंबर, सोमवार को निकाली जाएगी। बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए आयोजन की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

राजनांदगांव में भी बदली गई तारीख

रायपुर के अलावा राजनांदगांव में भी गणेश झांकी के आयोजन की तारीख में बदलाव किया गया है। यहां गणेश झांकी यात्रा अब 26 सितंबर, शनिवार को आयोजित की जाएगी।

पुलिस और आयोजन समितियों के बीच हुई थी बैठक

गणेश विसर्जन और झांकी प्रदर्शन को लेकर दो दिन पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और आयोजन समितियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। बैठक में झांकी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात मार्ग में बदलाव, आयोजन का समय, डीजे समेत कई व्यवस्थाओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए थे।

इसी बैठक में रायपुर में झांकी के लिए 27 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई थी। लेकिन लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए अब तारीख में बदलाव किया गया है। अब राजधानी में ऐतिहासिक गणेश झांकी 28 सितंबर को निकाली जाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
24 ° C
24 °
24 °
71 %
5.4kmh
95 %
Sat
25 °
Sun
23 °
Mon
32 °
Tue
35 °
Wed
38 °

Most Popular