22.1 C
New Delhi
Friday, October 30, 2026
Homeछत्तीसगढ़Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में...

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

Raigarh Steel Plant Accident : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक औद्योगिक हादसे में पांच मजदूर झुलस गए। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां शिवा प्लांट में हुई, जहां इंडक्शन फर्नेस में अचानक हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण पांच कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सात बजे प्लांट में नियमित कार्य के दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद मजदूर प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह, चतुर यादव और गुड्डू गर्म धातु और तेज तापमान की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अन्य कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों में से प्रमोद सोनी और चौखट सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, दोनों को उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच के साथ-साथ सुरक्षा मानकों के पालन की भी पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
81 %
1.5kmh
42 %
Fri
22 °
Sat
27 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular