28.2 C
New Delhi
Monday, October 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़Pani Puri Food Poisoning: सड़क किनारे गुपचुप खाना बना मुसीबत! छत्तीसगढ़ में...

Pani Puri Food Poisoning: सड़क किनारे गुपचुप खाना बना मुसीबत! छत्तीसगढ़ में 25 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार

Pani Puri Food Poisoning: क्या आप भी चाट-गुपचुप के दीवाने हैं, तो अब आपको सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि यही टेस्टी गुपचुप आपके लिए हानिकारिक साबित हो सकता है. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रेड़ा ग्राम में ठेले पर गुपचुप खाना 25 लोगों के लिए मुसीबत बन गया. गुपचुप खाने के कुछ घंटे बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसमें उल्टी और दस्त की शिकायतें सामने आईं.

जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रेड़ा ग्राम में एक ठेले पर बुक रहे गुपचुप को खाने के बाद लगभग 25 लोग की हालत बिगड़ गई. इसमें अधिकतर संख्या में महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं. हालत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने आनन-फानन में मरीजों को जिला अस्पातर में भर्ती कराया है. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. वहीं कुछ मीरज इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल गए हैं. प्राथमिक जांच में पता चला कि सभी ने एक ही गुपचुप ठेले से खाया था.

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने मरीजों को लेकर जानकारी दी कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर है. फूड पॉयजनिंग की शिकायत है. फूड पॉइजनिंग की खबर गांव में फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया है. जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल जांच की बात कही जा रही है. हालांकि सवाल है कि खुलेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़ के लिए कौन जिम्मेदार है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
58 %
2.8kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
37 °

Most Popular