29 C
New Delhi
Tuesday, August 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़Naxalite surrender In Rajnandgaon : नक्सलियों को बड़ा झटका! 15 साल की...

Naxalite surrender In Rajnandgaon : नक्सलियों को बड़ा झटका! 15 साल की उम्र में संगठन में शामिल टेटकी ने किया आत्मसमर्पण

Naxalite surrender In Rajnandgaon : बस्‍तर के रावघाट एरिया कमेटी मेंबर माओवादी उर्मिला उर्फ टेटकी (28) ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्‍यालय में आत्‍समर्पण किया है। बुधवार की शाम वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसका विधिवत आत्‍मसमर्पण कराया जाएगा। उर्मिला मूलत: मानपुर ब्‍लॉक के मुंजाल गांव की रहने वाली है।

वह 13 वर्ष तक सशस्‍त्र माओवादियों के साथ बस्‍तर में सक्रिय रही। वह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के आखिरी माओवादी कैडर बताई जा रही है। उसने बताया कि 15 वर्ष की आयु में ही डीवीसीएम जंगू उसे अपने साथ बस्‍तर के कोयलीबेड़ा लेकर गया जहां उसे संगठन में शामिल गया था। उर्मिला से यह जानकारी भी मिली कि डेढ़ माह पूर्व ही वह डीवीसीएम हार्डकोर माओवादी चंदर और एसीएम रुपी से कांकेर के जंगल में मिली थी।

इसके बाद मुठभेड़ में रुपी मारी गई जबकि चंदर अब भी एक दर्जन साथियों के साथ बस्‍तर में सक्रिय है। उर्मिला कुछ दिनों पहले बगैर हथियार के ही जंगल के रास्‍ते बस्‍तर से मोहला की ओर रवाना हुई थी। वह पैदल ही मानपुर के जंगल पहुंची जहां से उसके आत्‍मसमर्पण का रास्‍ता खुला। वह अपने गृह जिले में ही आत्‍समर्पण करना चाहती थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29 ° C
29.1 °
29 °
79 %
3.6kmh
100 %
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular