25.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़Kerosene Distribution in CG : LPG संकट के बीच राहत की सौगात,...

Kerosene Distribution in CG : LPG संकट के बीच राहत की सौगात, अब सभी राशनकार्डधारियों को मिलेगा मिट्टी तेल

Kerosene Distribution in CG: छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच प्रदेशवासियों के लिये एक राहतभरी खबर है। अब प्रदेश के राशनकार्डधारियों को मिट्टी का तेल भी मिलेगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आवंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से मिले प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। राज्य शासन ने इस संबंध में सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि केरोसिन का समय-सीमा में उठाव और वितरण सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कर हितग्राहियों को उनकी पात्रता की जानकारी देने को कहा गया है। जिन उचित मूल्य दुकानों में केरोसिन की मांग कम है, वहां शेष स्टॉक को जरूरत वाले दुकानों में दोबारा आवंटित किया जाएगा। इससे किसी भी क्षेत्र में केरोसिन की कमी न हो और सभी पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा मिल सके। अप्रैल के लिए आवंटित केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से करना होगा।

वहीं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे लैप्स कोटा की जानकारी 30 अप्रैल तक विभाग को उपलब्ध कराएं। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले को सर्वाधिक 36 किलोलीटर, बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर और जशपुर जिले को 24-24 किलोलीटर और राज्य के अन्य शेष जिलों को 12-12 किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया गया है।

जानें कहां पर, कितना मिलेगा केरोसिन

यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से बांटा जाएगा। अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम एक लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम दो लीटर मिट्टी का तेल मिलेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
36 %
2.6kmh
0 %
Tue
26 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular