31.4 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़Judge Transfer List 2026: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – छत्तीसगढ़ के 17 जजों...

Judge Transfer List 2026: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Judge Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के तहत कई जिला-सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश और हाईकोर्ट में पदस्थ अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जगदलपुर के प्रथम जिला-सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को स्पेशल जज (NIA कोर्ट), जगदलपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा बलौदाबाजार के प्रधान जिला-सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) बनाया गया है। वहीं, बलौदाबाजार के प्रथम जिला-सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा का तबादला छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
59 %
3.3kmh
100 %
Sun
36 °
Mon
39 °
Tue
37 °
Wed
33 °
Thu
32 °

Most Popular