28 C
New Delhi
Sunday, September 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Assistant Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू,...

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, देखें आखिरी तारीख और पूरी डिटेल

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण संचालनालय की मांग पर सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है।भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे और परीक्षा शुल्क का भुगतान भी डिजिटल तरीके से करना होगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके। राज्य सरकार की व्यवस्था के अनुसार, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

यह राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे आवेदन के समय शुल्क जमा किया गया होगा। चयन मंडल ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता, परीक्षा नियम और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन करने की अपील की है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन CGESB की आधिकारिक वेबसाइट और व्यापम पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
28 ° C
29.1 °
28 °
94 %
2.1kmh
39 %
Sat
28 °
Sun
35 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
38 °

Most Popular