28.1 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़Encounter Naxalites: दंतेवाड़ा में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल एनकाउंटर, मुठभेड़...

Encounter Naxalites: दंतेवाड़ा में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल एनकाउंटर, मुठभेड़ में 36 नक्सली ढेर

Encounter Naxalites: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

Encounter Naxalites: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अब तक 28 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों की एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जो कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन का हिस्सा है। इस कार्रवाई से नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, जो दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद

सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। इनमें एके-47 और एसएलआर जैसी अत्याधुनिक राइफलें शामिल हैं। क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है, ताकि बचे हुए नक्सलियों को पकड़ा जा सके या मारा जा सके।

अब तक 28 नक्सलियों के शव मिले

नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ के घने जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच शुरू हुई, और इसमें 28 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जैसा कि बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टीलिंगम ने पुष्टि की है। अबूझमाड़ का इलाका नक्सलियों के लिए एक मजबूत गढ़ माना जाता है, और इस मुठभेड़ को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

सीएम देव साय ने सुरक्षाकर्मियों को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी पर बधाई दी है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के अदम्य साहस की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि 28 नक्सलियों के मारे जाने की यह सफलता नक्सलवाद के खात्मे के अभियान में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

डबल इंजन सरकार का लक्ष्य नक्सवाद का खात्मा

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि नक्सलवाद का खात्मा उनकी डबल इंजन सरकार का प्रमुख लक्ष्य है, और यह लड़ाई अपने अंतिम चरण तक पहुंचकर ही समाप्त होगी। उन्होंने सुरक्षाबलों के हौसले और साहस की प्रशंसा की और कहा कि राज्य से नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
50 %
2.6kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular