23.1 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh News : लोभ-लालच से धर्म परिवर्तन पर लगेगी लगाम, ‘धर्म स्वातंत्र्य...

Chhattisgarh News : लोभ-लालच से धर्म परिवर्तन पर लगेगी लगाम, ‘धर्म स्वातंत्र्य बिल’ पर राज्यपाल की मुहर, बना कानून

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक अब कानून बन गया है, राज्यपाल डेका ने हस्ताक्षर किए। इसका संकेत डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया है। उन्होंने कहा, राज्यपाल स्वयं ही चिंतनशील है।

मैं समझता हूं हम और आप अभी बात कर रहे, हो सकता है इस पर हस्ताक्षर हो गया हो। नक्सल मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री की दिल्ली में बैठक होगी। इस मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास है और उसमें छत्तीसगढ़ को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

नक्सलवाद समाप्त हुआ है उसके बाद यह बैठक हो रही है। धर्म स्वतंत्र नियम को लेकर भी चर्चा होगी। बस्तर में विकास हो रहा है, स्कूल खुलते जा रहे हैं, इस पर विजय शर्मा ने कहा, बस्तर में बहुत सारा काम होना शेष है। समाज भी चिंतनशील है। बस्तर का तेजी से विकास होगा। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
81 %
3.3kmh
55 %
Sat
27 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
38 °

Most Popular