30 C
New Delhi
Sunday, August 30, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh Naxal: नक्सलवाद के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 14 ने टेके घुटने,...

Chhattisgarh Naxal: नक्सलवाद के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 14 ने टेके घुटने, 3 का मार गिराया

Chhattisgarh Naxal: छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित जिलों में राज्य सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति को एक बड़ी सफलता मिली है।

Chhattisgarh Naxal: छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित जिलों में राज्य सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति को एक बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर और कोंडागांव जिलों में 24 घंटे के भीतर 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले 14 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये नक्सली लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थे और कई हिंसक घटनाओं में शामिल थे। नक्सली विचारधारा और शोषण से तंग आ गए थे। सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों ने उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। आत्मसमर्पण की घटनाएं छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कोंडागांव जिलों में हुईं, जो नक्सल गतिविधियों के लिए कुख्यात माने जाते हैं।

कोंडागांव में एक लाख के एक इनामी ने किया आत्मसमर्पण

कोंडागांव जिले में नक्सल उन्मूलन नीति के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एक लाख रुपये के इनामी नक्सली दिवास उर्फ गनपत मंडावी ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दिवास मंडावी ने 2009 से 2016 तक नक्सली संगठन की जनमिलिशिया इकाई के सदस्य के रूप में काम किया। 2016 से 2024 तक वह नक्सल संगठन की आमदई एलओएस (लोकल ऑपरेटिंग स्क्वॉड) में पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय था। दिवास मंडावी कोंडागांव, बस्तर, और नारायणपुर के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था। वह इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के साथ कई मुठभेड़ों में शामिल रहा है।

बीजापुर में 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नक्सल प्रभावित बीजापुर में 13 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिनमें एक दंपति भी शामिल है। यह आत्मसमर्पण 6 जनवरी को हुए नक्सली हमले के एक दिन बाद हुआ, जिसमें 8 जवान शहीद हो गए थे। यह घटनाक्रम नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की सफलता को दर्शाता है।

5 नक्सलियों पर था 13 लाख का इनाम

पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की जानकारी दी है। कुल 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें एक दंपति भी शामिल है। इनमें से 5 नक्सलियों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था। हेमला जगरगुंडा पर 5 लाख रुपए, नक्सली काकेम पर 3 लाख रुपए और दंपति और वेको पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था।

बस्तर में जवानों ने 3 नक्सली को मार गिराया

बस्तर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया, जिसमें 3 नक्सलियों को मार गिराया गया है। यह कार्रवाई बीजापुर में हुए नक्सली हमले के तीन दिन बाद हुई, जिसमें 8 जवान शहीद हो गए थे। सुरक्षाबलों ने इस हमले का बदला लेते हुए तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया, और उनके शव भी बरामद कर लिए गए। सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। यह कार्रवाई बीजापुर नक्सली हमले का बदला लेने के रूप में हुई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अभियान में सुरक्षाबलों की सफलता की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नक्सल रोधी अभियान में सुरक्षाबलों को यह बड़ी सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें-

Tirupati Stampede: तिरुपति मंदिर में भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत, PM मोदी-CM नायडू सहित कई नेताओं ने जताया दुख

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
30 ° C
30.1 °
30 °
66 %
6.2kmh
47 %
Sun
34 °
Mon
35 °
Tue
39 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular