34.8 C
New Delhi
Tuesday, July 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh Food Poisoning: देशी मशरूम की सब्जी बनी जहर, एक ही परिवार...

Chhattisgarh Food Poisoning: देशी मशरूम की सब्जी बनी जहर, एक ही परिवार के 8 लोग बीमार, पड़ोसी भी पहुंचे अस्पताल

Chhattisgarh Food Poisoning: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी खाना एक परिवार को भारी पड़ गया। पलारी गांव में फूटू की सब्जी खाने के कुछ घंटे बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यही सब्जी खाने वाले पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, पलारी गांव के देवांगन परिवार ने रविवार को घर में देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी बनाई थी।

रात में भोजन करने के कुछ घंटे बाद देर रात करीब दो बजे परिवार के सदस्यों को एक-एक कर उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन सभी को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बीमार लोगों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद गंभीर हालत वाले पांच मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू किया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार और निगरानी के बाद घर भेज दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि प्रभावित परिवार ने यही मशरूम की सब्जी अपने पड़ोसियों को भी खाने के लिए दी थी। इसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी समान लक्षणों के साथ बीमार पड़ गए और उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सभी मरीजों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
51 %
2.6kmh
98 %
Tue
34 °
Wed
39 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular