27 C
New Delhi
Wednesday, November 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़CGBSE Warning: बोर्ड परीक्षा परिणाम में अंक बढ़ाने का झांसा देने वालों...

CGBSE Warning: बोर्ड परीक्षा परिणाम में अंक बढ़ाने का झांसा देने वालों से रहें सावधान, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने किया अलर्ट

CGBSE Warning: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा समाप्त होने के उपरांत वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रचलन में है। विगत वर्षों 2024 एवं 2025 में भी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पूर्व एवं पश्चात कुछ विद्यार्थियों एवं पालकों को फर्जी फोन कॉल प्राप्त होने की शिकायतें सामने आई थीं, जिनमें फर्जी कॉलरों द्वारा परीक्षा परिणाम में सुधार करने, अंक बढ़ाने अथवा अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को उत्तीर्ण कराने के नाम पर अनुचित रूप से धनराशि की मांग की गई थी।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आमजन, छात्र-छात्राओं एवं पालकों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा परीक्षा परिणाम में सुधार, अंक बढ़ाने अथवा उत्तीर्ण कराने के नाम पर फोन कॉल अथवा किसी अन्य माध्यम से संपर्क किया जाता है, तो ऐसे भ्रामक एवं फर्जी कॉल पर किसी भी स्थिति में विश्वास न करें तथा किसी प्रकार का आर्थिक लेन-देन न करें।

ऐसे फर्जी कॉल प्राप्त होने पर तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार के फर्जी कॉल अथवा धनराशि की मांग का मण्डल से कोई संबंध नहीं है। अतः छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील है कि वे ऐसे फर्जी कॉल से भ्रमित न हों, किसी के झांसे में न आएं तथा सतर्क एवं सावधान रहें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
27 ° C
27 °
26.1 °
34 %
3.1kmh
2 %
Wed
26 °
Thu
26 °
Fri
27 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular