27.4 C
New Delhi
Monday, July 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Vyapam: नीट री-एग्जाम से टकराव के चलते बदली गई PAT-PVPT 2026 की...

CG Vyapam: नीट री-एग्जाम से टकराव के चलते बदली गई PAT-PVPT 2026 की परीक्षा तिथि, अब इस दिन होगा आयोजन

CG Vyapam: व्यापमं ने पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 21 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे 28 जून को कराया जाएगा। परीक्षा समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित होगी। दरअसल, नीट परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद भारत सरकार ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। नीट री-एग्जाम की तिथि 21 जून निर्धारित की गई है। इसी दिन व्यापमं की पीएटी-पीवीपीटी परीक्षा भी तय थी। परीक्षार्थियों को असुविधा से बचाने और परीक्षा कार्यक्रमों के टकराव को देखते हुए व्यापमं ने अपनी परीक्षा एक सप्ताह आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

प्रदेश में सीटों की स्थिति

डिप्लोमा इन एनीमल हसबैंडरी के तहत सूरजपुर, महासमुंद और जगदलपुर स्थित वेटरनरी पॉलिटेक्निक में 100-100 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि राजनांदगांव में 60 सीटें निर्धारित हैं। वहीं डिप्लोमा इन फिशरीज साइंस के लिए शासकीय फिशरी पॉलिटेक्निक धमधा में 30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

21 जून को योग दिवस पर दोबारा होगी नीट यूजी

नीट यूजी अब योग दिवस के दिन यानी 21 जून को होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार की इसकी घोषणा कर दी। तारीख को लेकर कुछ जानकारों ने सवाल उठाए हैं। दरअसल योग दिवस के दिन छत्तीसगढ़ ही नहीं, देशभर में कोई न कोई बड़ा आयोजन होता है। ऐसे में परीक्षा कहीं प्रभावित न हो जाए। जून के तीसरे सप्ताह में नीट होने का मतलब ये है कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो रिजल्ट जुलाई अंत आ सकता है। काउंसिलिंग सितंबर में शुरू हो सकती है। इससे सेशन में तीन माह की देरी होने की आशंका है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
85 %
5kmh
100 %
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
28 °
Thu
31 °
Fri
34 °

Most Popular