25.3 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG News : 10 रुपए की फ्रूटी में निकली छिपकली, पीते ही...

CG News : 10 रुपए की फ्रूटी में निकली छिपकली, पीते ही मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ी, इलाके में हड़कंप

CG News : धमतरी का करेली बड़ी में दो साल की मासूम बच्ची के साथ जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। 10 रुपये का फ्रूटी पाउच बच्ची की जान पर भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार परिजनों ने पास की दुकान से 100 एमएल का फ्रूटी पाउच खरीदा था। बच्ची ने इसे पीना शुरू ही किया था कि अचानक उसकी हालत खराब हो गई। घबराए हुए घरवालों ने जब पाउच काट कर देखा, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। अंदर करीब 3 इंच लंबा अजीब सा अवशेष पड़ा था। सूत्रों की मानें तो यह छिपकली की चमड़ी जैसा दिख रहा था।

बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में गुस्सा है। परिजनों ने मांग की है कि इस बड़ी लापरवाही के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

घटना की खबर फैलते ही विभाग के अफसर हरकत में आ गए हैं। अब जांच इस बात की हो रही है कि आखिर ये जहरीली चीज पाउच के अंदर पहुंची कैसे? क्या ये फैक्ट्री में पैकिंग के दौरान हुआ या दुकान तक पहुंचने के बीच कोई बड़ी गड़बड़ी हुई है। अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई खुलकर जवाब नहीं आया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
80 %
3.8kmh
15 %
Fri
25 °
Sat
27 °
Sun
26 °
Mon
29 °
Tue
36 °

Most Popular