29 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG News : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट… 10-12...

CG News : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट… 10-12 जून के बीच कई रेलगाड़ियां रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन शामिल है या नहीं

रायपुर : गर्मियों के सीजन में हर कोई अपने दोस्तों और परिजनों के साथ घूमने जाने का प्लान बनाता है। लेकिन अगर आप भी कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इस खबर को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि रेलवे ने एक बार फिर 8 मेमू-डेमू ट्रेनों को रद्द किया है। इस फैसले के चलते अब रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, नागपुर मंडल के रसमड़ा स्टेशन पर अधोसंरचना विकास से जुड़ा काम किया जाएगा।

यहां मालगोदाम लाइन को जोड़ने के लिए विशेष ब्लॉक लिया जाएगा। इसी के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाएंगे। जिसके चलते 10 से 12 जून तक 8 मेमू-डेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है।  इसी के साथ ही दो पैसेंजर ट्रेनें गंतव्य से पहले दुर्ग स्टेशन पर समाप्त होंगी।10 से 12 जून के बीच निम्न रूटों पर चलने वाली मेमू और डेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं डोंगरगढ़ से बिलासपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दुर्ग स्टेशन से शुरू होगी। वहीं रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जांचने की अपील की है ताकी परेशानियों से बचा जा सके।

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रायपुर – डोंगरगढ़

डोंगरगढ़ – रायपुर

डोंगरगढ़ – गोंदिया

गोंदिया – डोंगरगढ़

इतवारी – गोंदिया

गोंदिया – इतवारी

इतवारी – बालाघाट

बालाघाट – इतवारी

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29 ° C
29.1 °
29 °
84 %
2.6kmh
99 %
Fri
29 °
Sat
26 °
Sun
33 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular