33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG News: अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का सख्त रुख,...

CG News: अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का सख्त रुख, कलेक्टरों से 15 दिन में मांगी सर्वे रिपोर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती के खुलासे के बाद राज्य सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के किसी भी हिस्से में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो.

अफीम की अवैध खेती पर सरकार सख्त, कलेक्टर्स से मांगी रिपोर्ट

बीते दिनों दुर्ग और बलरामपुर में अवैध अफीम खेती के मामलों के खुलासे के बाद CM विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर अपने-अपने जिलों में व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने आदेश दिया है कि 15 दिनों के भीतर प्रमाण-पत्र सहित विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी स्तर पर अवैध खेती या नशीले पदार्थों के उत्पादन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जीरो टॉलरेंस की नीति और आगे की कार्यवाही

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के बाद आयुक्त भू-अभिलेख ने सभी जिलों को निर्देश भेज दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में अफीम की खेती न होने का प्रमाणपत्र जल्द उपलब्ध कराएं. दुर्ग और बलरामपुर में हाल में जिस तरह लगातार अवैध खेती पकड़ी गई है, उसने प्रशासन की चिंता बढ़ाई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के प्रति सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. ऐसे में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि प्रदेश में अवैध मादक सामग्री की खेती या व्यापार के लिए कोई जगह न बचे.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
16 %
3.1kmh
100 %
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
37 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular