32.2 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG New Medical College: यहां खुलेगा 100 सीटों वाला MBBS मेडिकल कॉलेज,...

CG New Medical College: यहां खुलेगा 100 सीटों वाला MBBS मेडिकल कॉलेज, 300 बेड के आधुनिक अस्पताल की भी सौगात

CG New Medical College: नवा राजधानी नवा रायपुर को जल्द ही आधुनिक मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिल सकती है। आयुष विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज शुरू करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिलने के बाद ही विवि प्रशासन ड्राइंग-डिजाइन तैयार करेगा।

सरकार की मंजूरी का इंतजार

इसके बाद कालेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विवि प्रशासन को फिलहाल शासन की मंजूरी का इंतजार है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिली है। इस कारण से विवि प्रशासन आगे की कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद कालेज खोलने की कवायद शुरू की जाएगी।

विवि खुद चलाएगा मेडिकल कॉलेज

विवि प्रशासन के अनुसार मेडिकल कॉलेज का संचालन आयुष विश्वविद्यालय परिसर से ही किया जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध 300 बिस्तरों का अत्याधुनिक शिक्षण अस्पताल भी नवा रायपुर के समीप स्थापित किया जाएगा, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण क्लीनिकल प्रशिक्षण मिलने के साथ आम लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

यूजी के बाद पीजी भी शुरू करने की तैयारी

विवि के अधिकारियों के अनुसार मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को शासन स्तर पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद एनएमसी के मानकों के अनुरूप आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एनएमसी की मंजूरी के बाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पहले तो एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके बाद पीजी सीटों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद पीजी सीटों का संचालन भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
29 %
2.9kmh
65 %
Thu
29 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular