29.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Kisan Payment Update: होली से पहले किसानों के चेहरे पर खुशी,...

CG Kisan Payment Update: होली से पहले किसानों के चेहरे पर खुशी, सरकार ने जारी किए 4.73 करोड़ रुपए

CG Kisan Payment Update: होली पर्व से पूर्व गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा गन्ना किसानों के लिए 4.73 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। अब तक कुल 14,518 गन्ना किसानों को 51.51 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। नियमित व समयबद्ध भुगतान की इस प्रक्रिया से किसानों को आर्थिक संबल मिला है, जिससे वे आगामी कृषि कार्यों की तैयारी सुचारु रूप से कर पा रहे हैं।

उत्पादित गन्ने की आपूर्ति कारखाने में करें

विगत पेराई सत्र 2024-25 व वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 में सर्वे अनुमान के अनुरूप गन्ना आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण कारखाने की पेराई क्षमता का पूर्ण उपयोग नहीं हो सका, जिससे पेराई अवधि प्रभावित हुई। पर्याप्त गन्ना आपूर्ति होने से पेराई अवधि बढ़ेगी, उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को आगे भी समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा। कारखाना प्रबंधन ने कारखाने की पंजीकृत उपविधियों के अंतर्गत जानकारी देते हुए बताया कि उपविधि धारा 07(02)(घ) के अंतर्गत सदस्य किसानों के लिए अपने उत्पादित गन्ने की आपूर्ति कारखाने में करना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
14 %
3kmh
52 %
Thu
29 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
35 °

Most Popular