30.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Factory Fire: केमिकल फैक्टरी में पाइपलाइन फटने से भीषण आग, चारों...

CG Factory Fire: केमिकल फैक्टरी में पाइपलाइन फटने से भीषण आग, चारों ओर धुएं का गुबार

CG Factory Fire: दुर्ग के भिलाई के हथखोज इंजीनियरिंग पार्क स्थित थेथिस हाइड्रोकार्बन कंपनी में पाइपलाइन फट गई और आग लग गई। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। कंपनी से धुआं निकलने लगा जिससे आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद केमिकल से निकलने वाले धुंआ पर काबू पाया गया। शुरुआत जांच में कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।

हथखोज के इंजीनियरिंग पार्क के थेथिस हाइड्रोकार्बन कंपनी में केमिकल ने अचानक धुआं निकलते देख कर्मचारी के साथ इलाके में अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि इसके बाद भी कंपनी प्रबंधन ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग या पुलिस को नहीं दी। लेकिन जब आस पास के लोगों ने आग की लपटे और धुआं देखा तो इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। उसके बाद आनन-फानन में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि थेथिस हाइड्रोकार्बन कंपनी में पिंच ऑयल के लोडिंग के दौरान अचानक पाइपलाइन फटने जाने से जमीन पर फैल गई और हवा के संपर्क में आने से धुआं निकलने लगा। धुएं से आसमान काला पड़ा गया और आसपास रहने वालों को सांस लेने में परेशान होने लगी। दमकल विभाग ने केमिकल से निकाने वाले धुंआ को काबू में पाया। दमकल विभाग को शुरुआत जांच में कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आया है। विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
33 %
3.4kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular