27 C
New Delhi
Saturday, September 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Electricity Crisis: छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में बिजली संकट का खतरा!...

CG Electricity Crisis: छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में बिजली संकट का खतरा! NTPC की सभी 7 यूनिट बंद

CG Electricity Crisis: ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी से एनटीपीसी जमनीपाली स्टेशन की सभी सात इकाइयों से बिजली उत्पादन ठप हो गया है। इससे पावर स्टेशन से 2600 मेगावॉट बिजली उत्पादन बंद हो गई है। छत्तीसगढ के कोरबा जिले में सार्वजनिक क्षेत्र एनटीपीसी की एक बडी बिजली स्टेशन की सभी इकाईयों के बंद होने से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन दीव, दादरा और नगर हवेली को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। एनटीपीसी कोरबा स्टेशन में आई इस तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने की कोशिश जारी है।

ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी

इसमें एनटीपीसी के आला अफसर और प्रबंधन के जुड़े कर्मचारी संयंत्र में आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने में लगे हुए हैं, ताकि सातों इकाइयों को दोबारा उत्पादन में लाया जा सके। प्रबंधन से जुड़े एक अफसर ने बताया कि पॉवर ग्र्रिड कॉरर्पोशन की एक टीम ब्रेकर टेस्टिंग कर रही थी। इस दौरान तकनीकी गड़बड़ी आई और जमनीपाली स्टेशन की पावर टांसमिशन लाइन और इससे जुडी स्टेशन की सभी इकाईयों में अचानक जर्क आ गया।

2600 मेगावॉट बिजली का उत्पादन ठप

अचानक इस घटनाक्रम के बीच एनटीपीसी जमनीपाली पावर स्टेशन की सभी सात इकाइयां उत्पादन से बाहर हो गई और संयंत्र से पूरी तरह बिजली उत्पादन ठप हो गया। एनटीपीसी के जमनीपाली स्टेशन से 2600 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जाता है। इसे ट्रांसमिशन लाइन के रास्ते पावर ग्रिड कारर्पोशन की निगरानी में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा को बिजली आपूर्ति की जाती है। केन्द्र शासित प्रदेश दमन दीव, दादरा और नगर हवेली को भी जमनीपाली स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है, स्टेशन में आई तकनीकी अडचन के बाद से इन राज्यों में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने की बात सामने आई है।

एसएफ- 6 ब्रेकर की टेस्टिंग

पॉवर ग्रिड कॉरर्पोशन (पीजीसीआईएल)की एक टीम एनटीपीसी के स्वीच यार्ड में एसएफ- 6 ब्रेकर को इंस्टॉल करने के लिए आवश्यक परीक्षण कर रही थी। इस दौरान ब्रेकर में ब्लॉस्ट हुआ। अचानक आई इस तकनीकी अड़चन से पॉवर ग्रिड की ट्रांसमिशन लाइन और एनटीपीसी जमनीपाली स्टेशन की इकाइयों में अचानक जर्क आया और सभी इकाइयां एक साथ ट्रिप (ठप होना) हो गई।

सात इकाइयां स्थापित

स्टेशन में 200-200 मेगावॉट की तीन, 500-500 की चार इकाइयां स्थापित है। इस तरह प्लांट में सात इकाइयों से 2600 मेगावॉट बिजली उत्पादन होता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
27 ° C
27.1 °
27 °
100 %
2.6kmh
99 %
Sat
28 °
Sun
27 °
Mon
37 °
Tue
40 °
Wed
40 °

Most Popular