33 C
New Delhi
Thursday, August 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG DA Hike : छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई...

CG DA Hike : छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

CG DA Hike : केंद्र की मोदी सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ के विद्युत कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने अपने अधिनस्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। सबसे अहम बात ये है कि महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से मान्य होगा, जिसके अनुसार कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। या​नि प्रदेश के विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जाएगा।

कंपनी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक मई महीने के वेतन से कर्मचारियों को नई दर के अनुसार भुगतान शुरू किया जाएगा। वहीं जनवरी से अप्रैल 2026 तक के एरियर का भुगतान मई से अगस्त के बीच चार समान किस्तों में किया जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी नियमानुसार एरियर का लाभ मिलेगा। खास बात यह रही कि राज्य शासन के फैसले से पहले ही पावर कंपनी ने कर्मचारियों को यह सौगात दे दी, जिससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 अप्रैल को DA और महंगाई राहत (DR) को मूल वेतन की मौजूदा दर 58% से बढ़ाकर 2% कर दिया, जिससे लगभग 50.46 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इससे भारत सरकार पर कुल 6,791 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

आठवें वेतन आयोग के दौर में यह दूसरी बार होगा जब सरकार डीए का ऐलान करेगी। बता दें कि पिछले साल सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया था। इस वेतन आयोग को 18 महीने में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देनी हैं। इसके बाद सरकार को यह तय करना है कि सिफारिशें किस तरीके से लागू करनी है। ऐसा माना जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2026 से लागू होंगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
62 %
3.6kmh
78 %
Thu
33 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular