21.2 C
New Delhi
Thursday, October 29, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG BREAKING : इस्पात फैक्ट्री में गंभीर हादसा, 6 मजदूरों की मौत;...

CG BREAKING : इस्पात फैक्ट्री में गंभीर हादसा, 6 मजदूरों की मौत; 4 की हालत गंभीर

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार को इस्पात संयंत्र में एक बड़ा हादसा हुआ. क्लिनिकल फर्नेस के दौरान जोरदार ब्लास्ट में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट में हुई. घटना की सूचना मिलते ही बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी सहित भाटापारा ग्रामीण पुलिस के साथ ही बलौदाबाजार से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंच गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है। इस घटना पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि इस मामले में जांच होनी चाहिए। मजदूरों की मौत कैसे हुई है, किन परिस्थितियों में हुई है, सुरक्षा के उपकारण थे या नहीं थे, सभी विषयों की जांच होनी चाहिए।

कलेक्टर दीपक सोनी और SP भावना गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और चार घायल हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संयंत्र प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
41 %
1.6kmh
85 %
Wed
21 °
Thu
27 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
31 °

Most Popular