28.2 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG में तरबूज खाने के बाद मासूम की मौत, 3 बच्चों की...

CG में तरबूज खाने के बाद मासूम की मौत, 3 बच्चों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज खाने के बाद एक बच्चे की मौत और तीन अन्य बच्चों के बीमार होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। जानकारी के अनुसार दिनांक 11 मई को बच्चों ने तरबूज और चिकन खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

वहीं तीन अन्य बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम जांजगीर ने मेडिकल टीम को तत्काल गांव रवाना किया। साथ ही तहसीलदार को पूरे मामले पर नजर बनाए रखने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर संबंधित परिवार सहित अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

सिविल सर्जन एस. कुजूर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित तरबूज के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा सुरक्षित रखा गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
58 %
2.8kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
37 °

Most Popular