35.4 C
New Delhi
Sunday, August 9, 2026
Homeछत्तीसगढ़ATM से मिलेगा अनाज! रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain...

ATM से मिलेगा अनाज! रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को आधुनिक बनाने के लिए आज बड़ा कदम उठाया गया है. लोगों को राशन की दुकानों में लंबी लाइन लगाने से छुटकारा मिलेगा. खाद्द मंत्री दयालदास बघेल ने आज राजधानी रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम का ऑनलाइन शुभारंभ किया.

मंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार ग्रेन एटीएम की व्यवस्था की गई है. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से इसकी शुरुआत हुई है. छत्तीसगढ़ देश का अब पांचवा राज्य बन गया है, जहां एटीएम से चावल निकाला जाएगा. न केवल छत्तीसगढ़ बल्की दूसरे राज्य जैसे उत्तराखंड, ओडिशा और यूपी के राशन कार्ड हितग्राही इस एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि 24 घंटे संचालित होने वाले ग्रेन एटीएम की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है. सीसीटीवी कैमरे के साथ सभी एटीएम में गार्ड भी मौजूद रहेगा. 2500 किलोग्राम है. मशीन की क्षमता 2500 किलोग्राम है और इसमें चावल की लोडिंग भी स्वचालित होगी. लंब लाइन लगाने से छुटकारा मिलने के साथ ही हितग्राही अपनी सुविधा और समय के अनुसार कभी भी चावल ले सकेंगे.

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
35.4 ° C
35.4 °
35.4 °
45 %
4.2kmh
32 %
Sun
35 °
Mon
36 °
Tue
29 °
Wed
37 °
Thu
37 °

Most Popular