28.9 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर CM साय का बड़ा बयान, महादेव सट्टा...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर CM साय का बड़ा बयान, महादेव सट्टा ऐप मामले में कही ये बात

रायपुर : महादेव सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए CBI और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के लिए CBI लगातार प्रयास कर रही थी। अब इस मामले में जल्द ही कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

सोमवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी जांच एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इस कार्रवाई के बाद महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

CBI को सौंपी गई थीं 13 FIR

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामलों की जांच CBI कर रही है। राज्य सरकार ने इस मामले से संबंधित 13 FIR जांच के लिए CBI को सौंपी थीं। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी सौरभ चंद्राकर के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की है। इस मामले में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियां लंबे समय से जांच में जुटी हुई थीं।

ओमान में हिरासत के बाद भारत लाया गया सौरभ चंद्राकर

CBI की ओर से 1 नवंबर 2026 को जारी जानकारी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसी के आधार पर उसकी तलाश की गई और रॉयल ओमान पुलिस ने उसे ओमान में हिरासत में लिया।

इसके बाद CBI और ED ने सौरभ के खिलाफ जुटाए गए सबूतों के साथ ओमान सरकार को औपचारिक प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजा। भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियों, इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो और ओमान के अधिकारियों के बीच समन्वय से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी की गई।

ओमान सरकार से अनुमति मिलने के बाद CBI की विशेष टीम मस्कट पहुंची और सौरभ चंद्राकर को भारत लेकर आई।

रायपुर की विशेष CBI अदालत में होगी पेशी

भारत पहुंचने के बाद सौरभ चंद्राकर की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद CBI ने ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे रायपुर लाने की प्रक्रिया शुरू की। CBI के अनुसार, उसे 2 नवंबर को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा। अब इस मामले में पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
54 %
2.3kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular