26.4 C
New Delhi
Monday, September 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में 28 सितंबर को गणेश झांकी के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट,...

रायपुर में 28 सितंबर को गणेश झांकी के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट, कई मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित; देखें रूट मैप और पार्किंग व्यवस्था

रायपुर : राजधानी रायपुर में 28 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। झांकी को लेकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था जारी की है। झांकी रात 9 बजे शारदा चौक से शुरू होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट स्थित विसर्जन स्थल पहुंचेगी।

झांकी के दौरान पूरे निर्धारित मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस रास्ते पर केवल झांकी में शामिल वाहन और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से शाम 7 बजे से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

इन वैकल्पिक मार्गों से कर सकेंगे आवागमन

टाटीबंध की ओर से: महोबा बाजार, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक और शास्त्री चौक की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा रिंग रोड नंबर-1 से पचपेड़ी नाका मार्ग का भी उपयोग किया जा सकता है।

भनपुरी की ओर से: फाफाडीह चौक से रेलवे स्टेशन चौक और तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर जा सकते हैं। वहीं फाफाडीह से शास्त्री चौक, कालीबाड़ी और पचपेड़ी नाका की ओर भी आवागमन किया जा सकेगा।

तेलीबांधा की ओर से: तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन की ओर या कालीबाड़ी मार्ग से आवागमन किया जा सकेगा।

पचपेड़ी नाका की ओर से: पचपेड़ी नाका, टिकरापारा, कालीबाड़ी, महिला थाना, शास्त्री चौक, फाफाडीह और रेलवे स्टेशन मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।

इन मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

झांकी के दौरान शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, आश्रम तिराहा से शारदा चौक/जयस्तंभ चौक, सुभाष नगर चौक-मौदहापारा से जयस्तंभ चौक, फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना, बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना तथा कंकालीपारा से सदर बाजार-कोतवाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

श्रद्धालुओं के लिए यहां रहेगी पार्किंग

यातायात पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं।

  • पंडरी की ओर से: मल्टीलेवल पार्किंग और रजबंधा मैदान की गलियां
  • सिविल लाइन की ओर से: शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान और सुभाष स्टेडियम के किनारे
  • टिकरापारा/कालीबाड़ी की ओर से: सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम और गांधी मैदान
  • गुढ़ियारी/समता कॉलोनी की ओर से: भैंसथान मैदान और जवाहर मार्केट पार्किंग
  • सुंदरनगर/रायपुरा की ओर से: लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान

यातायात पुलिस ने की अपील

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने नागरिकों से अपील की है कि 28 सितंबर को गणेश झांकी के दौरान निर्धारित डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं और यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि झांकी में शामिल श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों की आवाजाही भी सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
75 %
2.1kmh
100 %
Mon
28 °
Tue
35 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
39 °

Most Popular