23.7 C
New Delhi
Friday, November 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़द्वितीय क्षेत्रीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में रेल कर्मचारियों की...

द्वितीय क्षेत्रीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को द्वितीय क्षेत्रीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती दर्शनीता बी. अहलूवालिया सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, समस्याओं एवं मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के हितों से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान एवं सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी गई।

बैठक के दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा टिकटिंग स्टाफ को कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के संबंध में विशेष रूप से सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में रेलवे मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने यूनियन पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए उचित पहल करने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

इस बैठक के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन एवं यूनियन के बीच कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। बैठक में कर्मचारी कल्याण, बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं तथा कार्य के दौरान कर्मचारियों को होने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान की दिशा में सकारात्मक चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
46 %
0.4kmh
0 %
Fri
25 °
Sat
26 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
28 °

Most Popular