30.4 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़दशहरा मैदान में चाकूबाजी से युवक की मौत, वारदात के बाद पुलिस...

दशहरा मैदान में चाकूबाजी से युवक की मौत, वारदात के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई; 3 गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा उत्सव के दौरान चाकूबाजी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मुड़ापार बाजार स्थित दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और राहुल कुमार उर्फ गोल्डन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। मंगलवार रात दशहरा मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर एक गुट के युवकों ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और रातभर अभियान चलाया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर विवाद और हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस मामले में अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए आगे की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
38 %
1.6kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
35 °

Most Popular