31.8 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, 11 मजदूर घायल,...

जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, 11 मजदूर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

Rajasthan News: राजधानी जयपुर में सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बजाज नगर स्थित फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (FTI) परिसर में निर्माणाधीन इमारत की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कई मजदूर छत पर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से वहां भी तुरंत अतिरिक्त चिकित्सा व्यवस्था करनी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 11 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें लाला राम, राजीव कुमार, नीतीश कुमार, उदित, प्रमोद, बकू, कार्तिक, प्रमोद और सोनू समेत अन्य मजदूर शामिल हैं। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। शुरुआती आशंका है कि छत निर्माण के दौरान शटरिंग में तकनीकी गड़बड़ी होने से यह हादसा हुआ, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र मंडिया ने बताया कि झालाना स्थित FTI कॉम्प्लेक्स में वन विभाग की निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से 11 मजदूर घायल हुए हैं। सभी का इलाज जारी है और राहत की बात यह है कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
60 %
2.3kmh
45 %
Thu
32 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular