26.3 C
New Delhi
Friday, August 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क...

छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम

रायपुर : मानसून के दौरान निर्माण कार्यों पर लगी स्वाभाविक रोक के बीच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बारिश के बाद बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। विभाग ने प्रदेशभर में करीब 19 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। बारिश खत्म होते ही वर्कऑर्डर जारी कर प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करते हुए परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की योजना बनाई गई है। सूत्रों के अनुसार, सड़कों, पुल-पुलियों, भवन निर्माण और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। विभाग का मानना है कि मानसून समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी, जिससे परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसी वजह से अभी से टेंडर और स्वीकृति संबंधी प्रक्रियाओं को गति दी जा रही है, ताकि मौसम साफ होते ही काम शुरू हो सके।

विभाग ने विभिन्न जिलों में सड़क, पुल, पहुंच मार्ग और शासकीय भवन निर्माण से जुड़े 19 विकास कार्यों के लिए ई-प्रोक्योरमेंट निविदा जारी की है। इन कार्यों की कुल अनुमानित लागत लगभग 19,007.58 लाख रुपए हैं। निविदाएं राज्य सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित की गई हैं। जानकारी के अनुसार, सबसे बड़ी परियोजना कोटा-लोरमी पथरिया मार्ग पर सड़क उन्नयन और डामरीकरण का कार्य है, जिसकी अनुमानित लागत 8,402.65 लाख रुपए रखी गई है। राजनांदगांव जिले के राजनांदगांव-गौरैयापार मार्ग पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर क्षेत्र में शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण, कोरबा जिले के कटघोरा-छुरी मुख्य मार्ग पर पुल निर्माण, महासमुंद में शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श विद्यालय भवन निर्माण तथा सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के कई कार्य शामिल किए गए हैं।

जशपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें मुख्य जिला मार्ग से ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले मार्गों का निर्माण तथा दुलदुला क्षेत्र में मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल निर्माण कार्य भी शामिल है। सूरजपुर जिले में सड़क चौड़ीकरण और पुल-पुलिया निर्माण के लिए 1,768.78 लाख रुपए की परियोजना स्वीकृति के लिए निविदा जारी की गई है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि अन्य सभी निविदाओं के लिए निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
moderate rain
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
89 %
4.4kmh
100 %
Fri
31 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
38 °
Tue
29 °

Most Popular