36 C
New Delhi
Wednesday, September 9, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 45 दिन का इंतजार खत्म,...

छत्तीसगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

रायपुर : रायपुर समेत प्रदेशभर के ग्रामीण क्षेत्रों के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब यहां के उपभोक्ता भी शहरी क्षेत्र की तरह 25 दिन में ही गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लाखों उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन हैं। इसमें दो से तीन हजार सिलेंडरों की बुकिंग प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों से ही होती है। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बुकिंग की अवधि 45 दिन निर्धारित थी, जिसे घटाकर अब 25 दिन कर दिया गया है। अमरीका-ईरान युद्ध की स्थिति के चलते गैस आपूर्ति में कमी की आशंका को देखते हुए तेल कंपनियों ने बुकिंग के नियमों में बदलाव किया था। यानी सिलेंडर लेने के 45 दिन बाद ही ग्रामीण उपभोक्ता दूसरी बुकिंग कर सकते थे। इससे बड़े परिवारों और शादी-समारोह वाले घरों में परेशानी हो रही थी।

सरकार ने तत्काल प्रभाव से नियम लागू किया

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि सरकार ने पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग को तत्काल प्रभाव से 25 दिन करने को कहा है। यह आदेश स्थिति में सुधार को देखते हुए लिया गया है।

प्रतिदिन एवरेज 5-6 हजार सिलेंडर की बुकिंग

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर शहर में प्रतिदिन एवरेज 5000-6000 गैस सिलेंडर की बुकिंग हो रही है। जबकि विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 4 हजार सिलेंडर घरों तक पहुंचाए जाते हैं। बुकिंग की अवधि घटने से अब इस आंकड़े में और इजाफा होने की उम्मीद है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों से बुकिंग की संख्या अब तेजी से बढ़ेगी।

नए कनेक्शन में अबतक रोक

हालांकि बुकिंग की टाइम लाइन कम कर दी गई है, लेकिन अब भी नए कनेक्शन लेने पर रोक लगी हुई है। इसके कारण रायपुर जिले के हजारों लोग अब भी नए कनेक्शन के इंतजार में बैठे हुए हैं। इसमें ज्यादातर बाहर से आए, किराए पर रहने वाले लोग शामिल हैं। रोक के कारण लोग अधिक दाम पर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। एजेंसी वाले भी इसके एवज में 10 किलो वाला सिलेंडर लेने की सलाह दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36 ° C
36 °
35.1 °
44 %
4.6kmh
2 %
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
36 °
Sun
33 °

Most Popular