32.7 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया...

आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, CG-MP सेक्टर में हलचल

रायपुर: आयकर विभाग भोपाल मुख्यालय के मुख्य आयकर आयुक्त द्वारा (सीजी-एमपी) सेक्टर के 70 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 29 अफसर रायपुर कमिश्नरी रेंज के शामिल हैं। इसमें छत्तीसगढ़ सेक्टर के राजेश कुमार, सुजीत सरकार, अभिषेक कुमार, राकेश बोरकर, कुणाल राणा सहित अन्य शामिल हैं। सभी को नए स्थान पर तत्काल चार्ज लेने के निर्देश दिए गए हैं।

भोपाल और रायपुर में सबसे ज्यादा तबादले

जारी सूची के अनुसार सर्वाधिक तबादले रायपुर निरीक्षकों के किए गए हैं। इसके अलावा बाद मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के निरीक्षकों के नाम शामिल है। बता दें कि 23 जून को एक साथ 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें सर्वाधिक तबादले भोपाल में 46 और रायपुर में 31 निरीक्षकों के किए गए हैं। इसके अलावा इंदौर में 21, भिलाई में 10 और बिलासपुर में 6 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
37 %
2kmh
0 %
Sun
33 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
37 °

Most Popular