15 C
New Delhi
Wednesday, November 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं SP अंकिता शर्मा, IG...

साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं SP अंकिता शर्मा, IG ने मांगा स्पष्टीकरण

राजनांदगांव : विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन के दौरान राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा द्वारा AK-47 से हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला चर्चा में है। फायरिंग की तकनीक और पुलिस के शस्त्र नियमों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया है। इसके बाद राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने एसपी से स्पष्टीकरण मांगा है।

दरअसल, विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव स्थित पुलिस लाइन के रक्षित केंद्र में परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था। इस दौरान एसपी अंकिता शर्मा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पूजा के दौरान हथियारों की विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से बुराई के अंत और आमजन की सुरक्षा के लिए शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग की। इसका वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी फायरिंग की तकनीक और पुलिस की गरिमा को लेकर विभिन्न सवाल उठाए जाने लगे। विशेषज्ञों की टिप्पणियों के बाद यह मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया।

पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान

राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आने के साथ ही पुलिस मुख्यालय तक भी पहुंचा है। पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी से स्पष्टीकरण मांगा है।

आईजी के अनुसार, विजयादशमी पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन की परंपरा सभी जिलों में निभाई जाती है। हालांकि, राजनांदगांव में एसपी द्वारा की गई हर्ष फायरिंग को लेकर मीडिया में उठी टिप्पणियों और पुलिस के शस्त्र नियमों के अनुरूप कार्रवाई होने के सवाल पर जवाब मांगा गया है।

स्पष्टीकरण के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

आईजी अजय यादव ने स्पष्ट किया कि एसपी अंकिता शर्मा से जवाब मिलने के बाद मामले की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद उनकी टिप्पणी और अनुशंसा के साथ प्रकरण पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा।

पुलिस मुख्यालय से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में एसपी के स्पष्टीकरण और पुलिस मुख्यालय के अगले कदम पर नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
15 ° C
18.1 °
15 °
88 %
1.5kmh
2 %
Tue
16 °
Wed
26 °
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
26 °

Most Popular